गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि सोमवार की रात आरोपी युवक ने धमकी देकर उनकी बेटी को अपने साथ भगा लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










