किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डांडिया की धूम, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन…

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में नवरात्र के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भव्य डांडिया कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर नवरात्र की छटा बिखेरी। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने सफल टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर राय, पारसनाथ पांडेय, ऋषि राय, राघवेंद्र राय, मदन दुबे, आशीष राय, लल्लन यादव, सुनील कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!