भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के चकहमद कलां अंतर्गत गोड़ी गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत से सिंचाई के लिए लगा समरसेबल पंप खोलकर चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड़ी गांव निवासी शेषनाथ राय ने अपने खेत में सिंचाई के लिए समरसेबल पंप लगवाया था। गुरुवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो समरसेबल पंप गायब मिला। पंप चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने थाना भांवरकोल में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पीड़ित किसान ने बताया कि समरसेबल पंप सिंचाई का मुख्य साधन था, जिसके चोरी हो जाने से खेती कार्य प्रभावित होगा।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।










