जसदेवपुर मोड़ पर इनामी वांछित गिरफ्तार, गोवध निवारण अधिनियम में था आरोपी

रिपोर्ट:- चंदन पांडेय भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए इनामी वांछित अभियुक्त उमेश उर्फ मोनू चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जसदेवपुर मोड़ के पास से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान 2 सितंबर को सुबह करीब 9:10 बजे जसदेवपुर मोड़ से उमेश उर्फ मोनू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी उमेश उर्फ मोनू चौधरी पुत्र अर्जुन चौधरी, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रेवतीपुर, गाजीपुर के खिलाफ थाना भांवरकोल में मु.अ.सं. 172/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल मंजीत सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!