दिलदारनगर (गाजीपुर)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ गाजीपुर और थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बौअरा मोड़ से एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को एएनटीएफ के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख और थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मो. अकलीम खां (29) को बौअरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी मो. अकलीम खां पुत्र स्व. मो. मंसूर खां, निवासी बहुअरा, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर के खिलाफ थाना दिलदारनगर में मु.अ.सं. 187/26, धारा 8/21/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएनटीएफ गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख मय टीम तथा थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव मय पुलिस टीम शामिल रही।










