अवथही में पिकअप से तीन गोवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट:- चंदन पांडेय भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बुधवार को अवथही गांव के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से टाटा मैजिक पिकअप में लदे तीन गोवंश बरामद किए, जिनमें दो गाय और एक बछड़ा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ पतालगंगा चट्टी पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अवथही अन्दर पास गांव के पास पिकअप संख्या UP32LN2921 को रोककर जांच की गई। वाहन में तीन गोवंश बरामद हुए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद वर्मा, निवासी हैबतमऊ मवैया चुंगी, रायबरेली के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर थाना भांवरकोल में मु.अ.सं. 182/26, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल विकास मालवीय, हेड कांस्टेबल शैलेश कुमार गुप्ता, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, रामप्रकाश पटेल और संदीप शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!