अजोरपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए दो युवक, राकेश यादव की मौत; दुर्गेश गंभीर

बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के अजोरपुर में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में राकेश यादव की मौत हो गई, जबकि दुर्गेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया गया कि विद्युत लाइन की चपेट में आने के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राकेश यादव को मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश का उपचार जारी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!