रिपोर्ट:- चंदन पांडेय भांवरकोल, गाजीपुर। क्षेत्र के अवथही स्थित ऑक्सफर्ड इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक भानु प्रताप राय और प्रधानाचार्य पंकज राय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने शहीद उधम सिंह और विक्रम बत्रा के जीवन एवं वीरता पर आधारित प्रेरक नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।
प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बच्चों को देश की एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना जरूरी है।
कार्यक्रम के समापन पर उपप्रधानाचार्य ज्योति शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ समारोह संपन्न हुआ।










