
रिपोर्ट:- अभिषेक राय
गाजीपुर/भांवरकोल। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने हाईवे पर मौजूद दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों से बातचीत कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल राहुल यादव, धर्मेंद्र, लाला समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने जगह-जगह रुककर स्थिति का जायजा लिया और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की।

भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त जारी रहेगी, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।










