करीमुद्दीनपुर पुलिस ने अंजनी कुमार गुप्ता को 5.296 किलो गांजा के साथ पकड़ा…

संवाददाता:- इंद्रसेन कुमार उतरांव। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात मगही नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान 5.296 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से गांजा के अलावा 220 रुपये नकद, मोबाइल फोन और ई-रिक्शा बरामद किया है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय के अनुसार, पुलिस टीम रात में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लट्टूडीह से गोड़उर जाने वाली सड़क पर मगही नदी पुल के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 8:25 बजे युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी में पांच बंडलों में रखा 5.296 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान अंजनी कुमार गुप्ता (26) पुत्र स्व. वीरेंद्र गुप्ता, निवासी दलन छपरा, थाना दोकटी, जनपद बलिया के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 262/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार शुक्ला, कांस्टेबल कमलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार पाल, प्रद्युम्न सिंह, अमित प्रसाद, मनोज कुमार सिंह और भीम भारती शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!