भांवरकोल पुलिस ने शेरपुर कला निवासी मुन्ना राम उर्फ सोखा को 1.6 किलो गांजा के साथ पकड़ा….

संवाददाता:- चंदन पांडेय भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी मुन्ना राम उर्फ सोखा पुत्र कन्हई राम, निवासी शेरपुर कला, थाना भांवरकोल, गाजीपुर है।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ कुण्डेसर मोड़ से शेरपुर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:10 बजे शेरपुर कला गांव के पास मुन्ना राम को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान उसके पास से 1.6 किलो गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर भांवरकोल थाने में मु0अ0सं0 215/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कमला प्रसाद, कांस्टेबल प्रशांक कुमार और कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!