करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बुधवार को तलखुदिया गांव के सिवान में कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से तीन गोवंश बरामद किए। मौके से निरंजन यादव पुत्र प्रसीधन यादव (39), निवासी चकगनी, थाना मुहम्मदाबाद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर गोडउर से तलखुदिया जाने वाले मार्ग पर तलखुदिया के सिवान में पिकअप संख्या यूपी61टी3599 को रोककर जांच की गई। वाहन से तीन गोवंश बरामद हुए।
मामले में करीमुद्दीनपुर थाने में मु0अ0सं0 207/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।










