मुहम्मदाबाद में तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ ब्लॉक परिसर

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विकासखंड मुहम्मदाबाद परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे अधिकारी, कर्मचारी और सचिवगण पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर तहसील परिसर, सलेमपुर, नवापुरा मोड़, कोतवाली मार्ग होते हुए आदिलाबाद चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा निर्धारित मार्ग से वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत रखने का संकल्प लिया।खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली। यात्रा में एडीओ ग्राम्य विकास संजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत अरुण कुमार सहित विकासखंड के सचिवगण और कर्मचारी मौजूद रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!