भांवरकोल में तिरंगे के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्’, पंडितपुरा शहीद स्मारक तक निकली भव्य यात्रा

रिपोर्ट:- चंदन पांडेय भांवरकोल (गाजीपुर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को भांवरकोल विकासखंड में देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पंडितपुरा स्थित शहीद स्मारक पहुंची।यात्रा का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद और एडीओ पंचायत एवं नोडल अधिकारी अजय मिश्रा ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल कर्मचारियों और लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।यात्रा में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी, तकनीकी सहायक, अवर अभियंता समेत ब्लॉक एवं फील्ड स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।पंडितपुरा शहीद स्मारक पहुंचने पर अमर शहीद जयप्रकाश यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!