भांवरकोल पुलिस का एक्शन: 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 लीटर अवैध ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 35,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे अपनी टीम के साथ मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सेमरिया मौजा मोड़ पहुंचे, जहां दो बोरियों में रखे 440 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ रमायण यादव (52 वर्ष) निवासी बीरपुर, थाना भांवरकोल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल 10 पेटी (440 पाउच) अवैध देशी शराब बरामद कर थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 166/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!