*समरसेबल में करंट उतरने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम…*

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के परसदा गांव में समरसेबल के पानी से नहाने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसदा गांव निवासी जोखू राम (45 वर्ष) पुत्र दीपु राम, गांव के ही नंदलाल राय के यहां काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वह समरसेबल के पानी से नहाने लगे, उसी दौरान समरसेबल में करंट उतर आया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला देवी (40 वर्ष), तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विद्युत विभाग के जेई चंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सभी तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!