मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। बरसात के मौसम में गंगा के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल से आगे बिछाई गई लोहे की चादरों को हटाए जाने के बाद दोपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया है।
पीपा पुल बंद होने से सेवराई, जमानियां और सीमावर्ती बिहार जाने वाले लोगों तथा किसानों को अब हमीद सेतु होकर लगभग 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
अवर अभियंता विनोद राणा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 14 जून से पीपा पुल हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। अब लोगों को पुल के दोबारा चालू होने के लिए 15 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा।










