जीआरपी ने मोबाइल चोर को दबोचा, दो चोरी के मोबाइल बरामद….

गाजीपुर। जीआरपी गाजीपुर सिटी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से मोबाइल चोरी के आरोपी मोनू बिंद (19) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये मूल्य के दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी कर बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!