26 माह के कार्यकाल के बाद बीडीओ यशवंत राव को भावभीनी विदाई, देवरिया हुए स्थानांतरित….

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। विकास खंड मुहम्मदाबाद परिसर में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) यशवंत राव के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका स्थानांतरण देवरिया जनपद होने पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय के नेतृत्व में कर्मचारियों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों एवं सफाई कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह के दौरान बीडीओ यशवंत राव को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में यशवंत राव ने कहा कि मुहम्मदाबाद में लगभग 26 माह के कार्यकाल के दौरान उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ब्लॉक ने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

इस अवसर पर एडीओ ग्राम विकास संजय सिंह, एडीओ समाज कल्याण विनोद कुमार, प्रभारी एडीओ पंचायत सुरेंद्र यादव, सचिव रामनिवास राय, अशोक राय, छविनाथ यादव, प्रभाकर, अमित कुमार, महिमा तिवारी, नागेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!