कटरा गैंग सरगना शंकर पांडे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पुलिस तलाश में जुटी….

गाजीपुर। मिश्रबाजार के व्यापारी एवं सचिन गारमेंट्स के संचालक सचिन चौरसिया अपहरण कांड में अदालत ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। सुनवाई के दौरान अदालत में अनुपस्थित रहने पर एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने यह आदेश दिया।

गौरतलब है कि 5 सितंबर 2024 को शंकर पांडे और उसके साथियों पर सचिन चौरसिया का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप है। विशेष लोक अभियोजक अखिलेश सिंह के अनुसार शंकर पांडे के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह चर्चित विनीत राय हत्याकांड में भी नामजद है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!