गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए शेरपुर खुर्द गांव निवासी नवीन राय को उत्तर प्रदेश पुरुष वॉलीबॉल टीम का मुख्य कोच तथा शेरपुर कला निवासी प्रियेश राय को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित होगी।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने दी। वर्तमान में नवीन राय बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) में कार्यालय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर कार्यरत हैं और वहीं की वॉलीबॉल टीम के कोच भी हैं।
बताया जाता है कि जनवरी माह में वाराणसी में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में वे भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर रहे थे, जिसमें भारतीय रेलवे टीम चैंपियन बनी थी। नवीन राय उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य स्तरीय रेफरी तथा जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव भी हैं। इससे पहले भी वे यूपी सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे और यूपी टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
नवीन राय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने FIVB स्विट्ज़रलैंड से अंतरराष्ट्रीय कोचिंग प्रशिक्षण हासिल किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर हरिहर राय, लल्लन राय, डा. राधेश्याम राय, जयानंद राय, डा. राहुल राय, डा. आलोक राय, अजय राय, शालीन राय, अमृत राय, मिथिलेश राय, राजेश राय बागी, आनंद राय, सुशील राय, धनंजय राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, अंकुर राय, अनुज राय, रूपेश यादव, जितेश राय और भानू राय सहित अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेगी।










