शेरपुर बलिदानी विजय शंकर राय के दरवाजे तक बनेगी नई सड़क, 14 संपर्क मार्गों के लिए बजट जारी

गाजीपुर। शासन ने शेरपुर खुर्द गांव के बलिदानी विजय शंकर राय के घर तक सड़क निर्माण सहित जनपद के 14 संपर्क मार्गों के निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए बजट जारी कर दिया है। कुल 11 करोड़ रुपये की लागत से 18.59 किमी संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शेरपुर खुर्द गांव में बलिदानी विजय शंकर राय के दरवाजे तक नई सड़क निर्माण को अनुमोदन प्रदान किया है। यह प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष में ही शासन को भेजा गया था, लेकिन बजट के अभाव में स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। इस वित्तीय वर्ष में पुनः प्रयास के बाद इसे मंजूरी मिल गई।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज से बलिदानी विजय शंकर राय के घर होते हुए गांव के पूर्वी छोर तक लगभग 970 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण पर करीब 81 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके अतिरिक्त शासन ने जनपद के अन्य 13 संपर्क मार्गों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए भी बजट जारी किया है। संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सड़क निधि से इन कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की जानकारी दी है।

बलिदानी के छोटे भाई अवधेश कुमार राय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बलिदानी परिवार को सम्मान देने का कार्य किया है।

उल्लेखनीय है कि शेरपुर खुर्द निवासी विजय शंकर राय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात थे और 18 जुलाई 1992 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

और पढ़ें

error: Content is protected !!