पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में अपराध रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, चौकी प्रभारी शहनिंदा, मय हमराह फोर्स क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान बस स्टैंड मुहम्मदाबाद से सैफ कुरैशी (19) पुत्र सुप्पन कुरैशी निवासी दर्जी मुहल्ला, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है।

इस संबंध में थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!