होली को लेकर करीमुद्दीनपुर पुलिस का दुबिहा मोड़ से लट्टुडीह चट्टी तक पैदल गश्त

गाजीपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से करीमुद्दीनपुर पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम ने दुबिहा मोड़ से लठूडीह चट्टी तक पैदल गश्त कर आमजन को शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर रमेश पटेल ने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और होली के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, ऐसे में दोनों समुदायों के त्योहारों को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और गश्त तेज कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और शांति व सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं।‌

और पढ़ें

error: Content is protected !!