करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर अब रुकेगी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस, 17 अगस्त से दो मिनट का ठहराव

गाजीपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 17 अगस्त 2026 से लागू होगी।

करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में 17 अगस्त को दोपहर 1:13 बजे ट्रेन संख्या 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

कार्यक्रम में बलिया के लोकसभा सांसद सनातन पांडेय, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल तथा वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे।

रेलवे के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 अगस्त से चलने वाली ट्रेन संख्या 11071 करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर रात 9:53 बजे पहुंचेगी और 9:55 बजे रवाना होगी। वहीं, बलिया से 17 अगस्त से चलने वाली ट्रेन संख्या 11072 करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर दोपहर 1:13 बजे पहुंचेगी और 1:15 बजे रवाना होगी।

करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई और पूर्वांचल के बीच आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!