बच्छलपुर-सेमरा-शेरपुर मार्ग बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से राहगीर परेशान…

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। बच्छलपुर गंगा तट से सेमरा होते हुए शेरपुर जाने वाली सड़क गहरे गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है। जलभराव के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि मरम्मत की कार्ययोजना तैयार है और धन स्वीकृत होते ही काम शुरू कराया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!