मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। महादेव मोड़ से नागा बाबा हनुमान मंदिर होते हुए अग्रसेन तिराहे तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गहरे गड्ढों और नाले के गंदे पानी के जलभराव से श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बाइक सवार और छात्र फिसलकर घायल हो रहे हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि पहले जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है, इसके बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।










