*मुहम्मदाबाद में 65 वाहनों का चालान, 4 बाइक सीज, काली फिल्म हटवाकर नियम तोड़ने वालों पर चला डंडा…*

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन ने व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 65 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 4 मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। कई वाहनों पर लगी काली फिल्म मौके पर ही उतरवाई गई।यह अभियान तहसील गेट पर चलाया गया। पुलिस टीम ने हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, तीन सवारी, काली फिल्म और अन्य यातायात नियमों की गहन जांच की। तीन सवारी बैठाकर चलने वाले बाइक चालकों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की गई।अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय एवं नवागत कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान शाहनिंदा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया और भविष्य में नियमों की अनदेखी करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना वैध दस्तावेज, काली फिल्म लगे वाहन तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!