*ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन ने जिला महामंत्री राकेश रंजन राय के पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…*

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन, गाजीपुर के जिला महामंत्री राकेश रंजन राय के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय त्रिवेणी नाथ राय के निधन पर संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया। दुखद समाचार मिलते ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री रास बिहारी राय के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद तहसील के सियाड़ी गांव स्थित उनके आवास पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रास बिहारी राय ने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेणी नाथ राय का जीवन सादगी, विनम्रता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक था। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन का पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में राकेश रंजन राय एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल राय, जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राय, पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, जिला महामंत्री सुनील राय, हिमांशु राय (सोनू), ज्ञानेश्वर राय, जिला प्रवक्ता प्रधान हिमांशु राय, जिला प्रवक्ता नारायण राय, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय, भांवरकोल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, दिनेश राय गुड्डू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!