गाजीपुर।शहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी अशोक कनौजिया पुत्र स्व. संग्राम कनौजिया ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर गांव की ही एक व्यक्ति पर मारपीट धमकी एव एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार सकरा गांव निवासी अशोक कनौजिया ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि विगत मई माह में गांव के ही सर्वजीत सिंह उर्फ बबलू 21 मई शाम को दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
जिसमें अशोक कनौजिया को सर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है ।अशोक कनौजिया ने बताया कि मारपीट का वीडियो भी उनके पास मौजूद है इस वीडियो को पुलिस को दिखाया गया है।इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।विवेचना की जिम्मेदारी सीओ सिटी शेखर शेंगर को मिला है । शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विगत मई माह में ही इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है पूरे मामले की जांच की जा रही है ।










