ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन ने बिंदु होटल पहुंच जताई संवेदना, पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा…

गाजीपुर। ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अष्टभुजी कॉलोनी स्थित बिंदु होटल के स्वामी आलोक राय के आवास पर पहुंचा और उनके पुत्र स्वर्गीय विनीत राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुखद घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और समाज को झकझोर देने वाली है। संगठन पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करता है। पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में समाज का हर वर्ग परिवार के साथ है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कामेश्वर नाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय ‘बब्लू’, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला महामंत्री राकेश रंजन राय, ज्ञानेश्वर राय, हिमांशु राय, जिला उपाध्यक्ष दीनबंधु राय, जिला संगठन मंत्री विजय बहादुर राय, अश्वनीकांत राय, मुहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय, कासिमाबाद ब्लॉक अध्यक्ष विवेक राय ‘चंदन’, जमानिया ब्लॉक अध्यक्ष गोल्डेन राय, वीरेंद्र राय, प्रशांत कुमार राय, आशुतोष कुमार राय, आलोक कुमार एवं शिवम राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!