भांवरकोल क्षेत्र के समाजसेवी रवि प्रकाश पांडेय ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से की मुलाकात

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र निवासी समाजसेवी रवि प्रकाश पांडेय ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

मुलाकात के दौरान रवि प्रकाश पांडेय ने जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति, प्रमुख समस्याओं और सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने की बात कही।

गौरतलब है कि रवि प्रकाश पांडेय एक युवा व्यवसायी होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि उनकी माता पूर्व ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!