भांवरकोल क्षेत्र के अनुपम भारत गैस एजेंसी पर उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट:- चंदन पांडेय भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल क्षेत्र के मिर्जाबाद स्थित अनुपम भारत गैस एजेंसी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए अचानक बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से एजेंसी परिसर में धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

ग्राहकों का आरोप है कि समय पर गैस वितरण नहीं होने और पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोगों ने लाइन व्यवस्था टूटने और अव्यवस्थित वितरण प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन भारी भीड़ के कारण कुछ समय तक हालात बेकाबू बने रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस वितरण की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगे भी ऐसी स्थिति बन सकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!