गाजीपुर। प्रेस क्लब गाजीपुर के तत्वावधान में 15 मार्च (रविवार) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को परिचय पत्र भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और सामाजिक लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।










