मुड़ेरा बुजुर्ग गांव के तिराहे से सरकारी लाईट को असमाजिक तत्वों ने उड़ाया

गाजीपुर। भांवरकोल विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत मुड़ेरा बुजुर्ग गांव में विकास कार्यों को असामाजिक तत्वों ने निशाना बना लिया। गांव को रोशन करने के उद्देश्य से लगाई गई स्ट्रीट लाइट को उखाड़ ले गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने गांव के विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर लाईटें लगवाई थीं। इन लाइटों से गांव की गलियां रोशन हो रही थीं और लोगों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिल रही थी। लेकिन बीती रात असमाजिक तत्वों ने मौका पाकर गांव के मुख्य मार्ग तिराहे से लाईट को खोल लिया और फरार हो गए।

सुबह जब ग्रामीणों ने अंधेरा देखा तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर जनप्रतिनिधि गांव के विकास के लिए प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!