मनियां चट्टी पर निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन में पहुंचे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, लोगों ने कामायनी एक्सप्रेस ठहराव पर जताया हर्ष

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के मनियां चट्टी, सोसाइटी मोड़ पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर “जय माँ वैष्णो पूजा सामग्री व किराना स्टोर” के भव्य उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद का स्वागत किया। साथ ही हाल ही में उनके प्रयासों से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस (बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई) के ठहराव को मंजूरी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद का आभार जताया। लोगों का कहना था कि इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में विवेक कुशवाहा, प्रधान मुन्ना यादव, दुर्गा राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

दुकान संचालक अंकुर कुशवाहा एवं बहादुर सिंह (ग्राम–भदोरा, पोस्ट–मरदान, भांवरकोल) ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर पूजा सामग्री और किराना का समस्त सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!