मच्छटी चौकी के पास बालू लदा ट्रेलर का एक्सल गुल्ला टूटा, एनएच 31 लगा भीषड़ जाम

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित मच्छटी चौकी के पास गुरुवार शाम करीब 3 बजे बालू लदा एक ट्रेलर खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। बिहार के कोइलवर से गोरखपुर जा रहे ट्रेलर (BR03 GB 8623) का एक्सल (धुरा) टूट गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार, सलारपुर से लेकर हैदरिया तक करीब 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहनों के पहिए थम गए। बढ़नपुरा स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी संकरी पुलिया पर पुलिसकर्मी और टोल कर्मचारी वाहनों को निकालने में जुटे रहे। छोटे वाहनों को भांवरकोल चट्टी से सुखडेहरा-लोचाइन मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया।

ट्रेलर को ठीक करने के लिए मिस्त्री बुलाया गया, जो मौके पर मरम्मत कार्य में जुटा है। जाम में फंसे कई लोग, खासकर शादी-विवाह में शामिल होने जा रहे यात्री, समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। लगातार लग रहे जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि खराब ट्रेलर को शीघ्र ठीक कराया जा रहा है और बढ़नपुरा पुलिया पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जल्द ही यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!