युवा नेता आशीष कुमार राय बने कर्नाटक सपा के प्रदेश सचिव, भांवरकोल में खुशी की लहर

भांवरकोल (गाजीपुर)। वीरपुर निवासी युवा नेता आशीष कुमार राय को समाजवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कर्नाटक प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष एन. मनजप्पा द्वारा जारी पत्र में की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने आशीष कुमार राय के संगठनात्मक कौशल, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। आशीष कुमार राय (पुत्र रामभद्र राय) की इस नियुक्ति से भांवरकोल क्षेत्र और उनके पैतृक गांव वीरपुर में हर्ष का माहौल है।

स्थानीय समर्थकों और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि आशीष की नई जिम्मेदारी से न केवल भांवरकोल का नाम रोशन होगा, बल्कि कर्नाटक में समाजवादी पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने आशीष कुमार राय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!