भांवरकोल: करकट काटकर शराब की दुकान में चोरी, सात पेटी से अधिक शराब और नकदी गायब….

संवाददाता चंदन पांडेय भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान की छत पर लगा करकट काटकर अंदर घुसे और सात पेटी से अधिक शराब व तीन हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने चोरी से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दुकान में रखी 8 PM समेत अन्य अंग्रेजी शराब और काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर मालिक को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!