सुखडेहरा पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर, 26 गर्भवती महिलाओं की जांच, तीन में खून की कमी…

संवाददाता चंदन पांडेय भांवरकोल। भांवरकोल विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा पर शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 26 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें तीन महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई।

शिविर में लैब टेक्नीशियन (एलटी) महतिम यादव ने गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, शुगर और एचआईवी समेत अन्य जरूरी जांच की। वहीं, स्टाफ नर्स अंकिता यादव ने महिलाओं को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सलाह दी।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!