संवाददाता:- इंद्रसेन कुमार उतराव/गाजीपुर। छोटे से गांव से निकलकर अपने हुनर और मेहनत के दम पर पहचान बनाने वाली सुनीता मौर्य ने बलिया में आयोजित ब्राइडल कंपटीशन में दूसरा स्थान हासिल कर अपने गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।
गाजीपुर जिले के उतराव गांव की रहने वाली सुनीता मौर्य आयुषी ब्यूटी पार्लर की फाउंडर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सौंदर्य क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। बलिया में आयोजित ब्राइडल कंपटीशन में उनकी प्रतिभा को निर्णायकों ने सराहा और उन्हें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दिव्या मेकओवर के नेतृत्व में बलिया और गाजीपुर जनपद की महिलाओं के लिए ब्राइडल कंपटीशन आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में दोनों जनपदों से प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल के साथ हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूनम सोनी, कदम चौराहा बलिया, जबकि द्वितीय पुरस्कार सुनीता मौर्य, उतराव गाजीपुर ने हासिल किया। वहीं तृतीय पुरस्कार सिमरन, चंद्रशेखर नगर बलिया के नाम रहा।
गांव की सीमित सुविधाओं के बीच मेहनत और हुनर के बल पर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करना सुनीता मौर्य की लगन और प्रतिभा को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से उतराव गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है।










