बढ़नपुरा में ट्रेलर खराब, तीन किलोमीटर लंबा जाम, राहगीर बेहाल…

संवाददाता:- चंदन पांडेय भांवरकोल (गाजीपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़नपुरा गांव के पास सकरी पुलिया के समीप शनिवार शाम एक ट्रेलर खराब हो जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। शाम करीब 7 बजे से सड़क पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि ट्रेलर पर मशीन लादकर चालक संतोष कुमार पानीपत (हरियाणा) से बिहार के बरौनी जा रहा था। बढ़नपुरा के पास पहुंचते ही ट्रेलर में अचानक इलेक्ट्रॉनिक खराबी आ गई, जिसके चलते वाहन सड़क पर ही खड़ा हो गया। सकरी पुलिया के कारण वाहनों को निकलने में और परेशानी हुई तथा देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

चालक संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेलर की तकनीकी खराबी दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी से मिस्त्री को बुलाया गया है। मरम्मत होने के बाद ही ट्रेलर को मौके से हटाया जा सकेगा।

जाम की सूचना के बाद यूपी पीड़ा के कर्मचारी यातायात सुचारु कराने और जाम हटाने के प्रयास में जुटे रहे। वहीं, भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर पुलिस टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

समाचार लिखे जाने तक बढ़नपुरा से मच्छटी तक सड़क के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!