सुकडेहरी कलां गांव में में निजी जमीन पर गली के प्रस्ताव का विवाद, उपजिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण….

रिपोर्ट:- चंदन पांडेय भांवरकोल। क्षेत्र के सुकडेहरी कलां गांव में निजी जमीन पर गली का प्रस्ताव किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला और लेखपाल सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि बबन की निजी भूमि पर ओम प्रकाश यादव द्वारा गली का प्रस्ताव कराया जा रहा है, जबकि उनके अनुसार इस स्थान पर पहले कभी सार्वजनिक रास्ता या गली नहीं रही। मौके पर मौजूद कृपा ओझा, गोपाल राय, रामनिवास राय, सर्वदेव पासवान और गणपति समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराया।

 

ग्रामीणों ने निजी भूमि पर रास्ता बनाए जाने का विरोध करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और भूमि के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

एसडीएम ध्रुव शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर मामले का उचित समाधान कराया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!