रिपोर्ट ग्यासुद्दीन:- भांवरकोल। स्थानीय विकासखंड भांवरकोल को नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में श्री प्रेमचंद मिले हैं। उन्होंने शनिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर ब्लॉक परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार श्री प्रेमचंद इससे पूर्व जौनपुर में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नति के बाद उन्हें भांवरकोल खंड विकास अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों को और अधिक गति देने पर जोर दिया।
नवागत बीडीओ श्री प्रेमचंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
वहीं, भांवरकोल के निवर्तमान खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने मोहम्मदाबाद खंड विकास अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, एडीओ (आईएसडी) दयानंद यादव, सचिव सूर्यभान राय, पंकज त्रिपाठी, बृजेश कुमार, अजीत कुमार, शशिकांत, नीतू सिंह, विनोद यादव, रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष सुधीर राय, वीर बहादुर, विपुल श्रीवास्तव, जितेंद्र राम, हरिद्वार यादव सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।










