विनीत राय हत्याकांड: फरार आलोक दुबे और सोनू यादव पर इनाम बढ़कर ₹1 लाख, पुलिस ने तेज की तलाश…

गाजीपुर। चर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों आलोक दुबे और सोनू यादव पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्याकांड में नामजद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ घोषित इनाम की राशि बढ़ाई गई है, ताकि उनकी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जा सके। पुलिस की कई टीमें जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी तलाश में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि होटल व्यवसायी विनीत राय की हत्या के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!