भांवरकोल। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेवसड़ा गांव निवासी दशरथ राम (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 180/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था। रविवार को उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान पर थे, इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










