विनीत राय हत्याकांड पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का आक्रोश, परिजनों से मिल जताई संवेदना

गाजीपुर। चर्चित विनीत राय हत्याकांड को लेकर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल बिंदू होटल के स्वामी आलोक राय के अष्टभुजी कॉलोनी स्थित आवास पहुंचा और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत विनीत राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना को अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस जघन्य हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कठोरतम दंड दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेगा। पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, जिला महामंत्री सुनील कुमार राय, संगठन मंत्री राजू राय, राजेश कुमार राय, अश्वनीकांत राय, मीडिया प्रभारी विवेकानंद राय, मीडिया प्रमुख राम प्रवेश राय, अधिवक्ता राजेश राय तथा युवा साथी अमित राय (बिट्टू) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!