भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के सुखडेहरा गांव निवासी जयप्रकाश राय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मुहम्मदाबाद उपाध्यक्ष के प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सादगीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष रामविलास पांडेय, महामंत्री सोमदत्त कुशवाहा, मीडिया प्रवक्ता अभिषेक राय (THE KARAIL), मंत्री ग्यासुद्दीन, संगठन मंत्री चंदन पांडेय, संगठन मंत्री राजीव पांडेय तथा राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो गाजीपुर के डॉ. विजय नारायण तिवारी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता और पारस्परिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मेजबान जयप्रकाश राय एवं उनके परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और माहौल पूरी तरह आत्मीयता व उत्साह से भरा रहा।










