ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन में धनंजय प्रधान बने जिला संगठन मंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई में संगठन विस्तार के क्रम में मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के महुवी ग्राम निवासी व प्रमुख समाजसेवी धनंजय प्रधान को संगठन का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि धनंजय प्रधान लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज को संगठित करने में नई ऊर्जा का संचार होगा।

राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ‘महादेव’ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस मौके पर ईश्वर देव प्रधान, राकेश रंजन राय, प्रमोद राय सहित कई लोगों ने भी धनंजय प्रधान को शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!