गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्छलपुर रोड स्थित महादेवा मंदिर के पास एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 23 मार्च को चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि करते हुए एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान नसरुद्दीन उर्फ डब्लू (28) पुत्र तोता, निवासी मछली बाजार युसुफपुर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वर्ष 2022 में उसके खिलाफ NDPS Act के तहत भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।










